संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश सोमवार को उस वक्त हुआ, जब गुलरिहा पुलिस ने गांव के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना मिलने पर रेड की. पुलिस ने घर पर छापेमारी कर चार युवकों और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया.तीनों महिलाओं में एक मकान मालकिन बताई जा रही है. जांच में पता चला है कि वह अपने पति के साथ मिलकर अपने ही घर में सेक्स रैकेट चला रही थी.।
काफी दिनों से चल रहा सेक्स रैकेट
गुलरिहा इलाके बनगाई गांव में प्रकाश पाइप गोदाम के पीछे एक घर में काफी दिनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था. हालांकि, गांव के लोगों का दावा है कि गुलरिहा पुलिस को भी इसकी जानकारी थी. कई बार पहले भी पुलिस इस मकान पर आ चुकी है, लेकिन कभी इससे पहले कार्रवाई नहीं हुई.
डॉयल 112 ने पकड़ लिया
सोमवार को किसी ने इसकी सूचना डॉयल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी. हालांकि, डॉयल 112 पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक्शन में आती कि इससे पहले डॉयल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई. पुलिस टीम बनगाई गांव में पहुंची और मकान पर छापा मारकर चार पुरुष तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया.
रेड के बाद पहुंची गुलरिहा पुलिस
इसके कुछ देर बाद गुलरिहा पुलिस भी मौके पर पहुंची. बनगाई गांव में अधिकारियों के पहुंचने पर पहले से मौजूद 112 नंबर के पुलिसकर्मी ने बताया कि लक्ष्मन यादव उर्फ अजय यादव के मकान में अनैतिक व्यापार होने की सूचना मिली है. सूचना पर हमलोग मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर दो युवक मकान के अंदर भागे जिसमे पकड़े गए एक युवक ने अपना नाम अल्ताफ अहमद निवासी असुरन चुंगी वी मार्ट थाना शाहपुर बताया.
सेक्स रैकेट में शामिल हैं ये लोग
उसे साथ लेकर अंदर जाने पर तीन अलग-अलग कमरों में तीन व्यक्ति तीन महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले. तीनों से पूछताछ हुई उन्होंने अपना नाम उदयराज यादव निवासी नकहा नंबर एक यादव टोला थाना चिलुआताल, महिला तमन्ना निवासी ओमपुरवा लाल बंगला थाना चकेरी जिला कानपुर, अमित गुप्ता राजेन्द्रनगर थाना गोरखनाथ, अनिल यादव मोगलहा थाना गुलरिहा, पूजा यादव बनगाई थाना गुलरिहा, रिंकी यादव निवासी कटाई थाना खलीलाबाद संतकबीरनगर बताया. इसके बाद पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4/5/6/7/8 एनसीआरबी में केस दर्ज किया गया.
घर जाकर भी देते थे सेक्स सर्विस
पूछताछ में युवकों ने बताया कि पूजा बाहर से लड़की और महिलाओं को बुलाकर धंधा कराती है. हम लोगों को उनकी फोटो भेजती है जिसमें से हम लोग पसंद करके आर्डर करते हैं. पसंद आने पर पूजा के पति लक्ष्मण और उनका ड्राइवर अल्ताफ अहमद हम लोगों तक अपनी आर्टिगा गाड़ी से पहुंचाते हैं. वे अपने घर पर भी सर्विस देते हैं. घर जाकर सेक्स करने का रेट अलग होता है.
लड़की पसंद आने पर तय होता था रेट
पकड़ी गई महिलाओं ने पुलिस से पूछताछ में बताया, पूजा और उसके पति हम लोगों को दिखा कर रेट तय करते हैं. हमको एक बार के लिए 900 से 1000 मिलते हैं. हालांकि, पूजा और उसके पति ग्राहकों से 3 हजार से 5 हजार रुपए तक वसूलते हैं. अक्सर यहां पर हम और अन्य महिलाएं भी आती हैं और एक दिन में कम से कम तीन से चार लोगों के साथ जाना पड़ता है. जो पैसा इक_ा होता है, वह तीन-चार दिन बाद लेकर हमलोग घर चले जाते हैं.




