संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है. इसके लिए डीएम कृष्णा करुणेश ने सभी तहसीलों में कंबल वितरण व अलाव मद में 50-50 हजार रुपए उपलब्ध करा दिए हैैं.साथ ही यह निर्देशित किया गया है कि यदि और धन की जरुरत पड़ी तो तत्काल मांग सकते हैैं. यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक सार्वजनिक स्थल पर अलाव की व्यवस्था होनी ही चाहिए. सभी एसडीएम अपने-अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित स्थाई व अस्थाई रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे.
डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि अलाव स्थल पर हानिकारक प्लास्टिक, थर्माकोल, टायर ट्यूब आदि ना जलाई जाएगी और यदि कोई व्यक्ति इसका प्रयोग करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे. सभी एसडीएम टीम गठित कर रात्रि में भी निरीक्षण करेंगे. इस दौरान यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ना सोए. प्रत्येक को रैन बसेरे में जगह उपलब्ध कराई जाए. यदि आवश्यक हो तो अतिरिक्त अस्थाई रैन बसेरे स्थापित किए जाए. रैन बसेरों में संभावित कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए. पशुओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर कैंप आयोजित कर दवाओं का वितरण तथा पशुपालकों को जागरुक करें. स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएं.
तहसील – कंबल
सदर – 2500
गोला – 1500
खजनी -1500
कैंपियरगंज -1500
सजनवा – 1000
चौरीचौरा – 1000
बांसगांव – 1000
कुल – 10,000



