संदेश न्यूज़24 गोरखपुर * बाबा राघव दास(BRD)मेडिकल कालेज,गोरखपुर मे आये मरीज परेशान,समय से नही हो पा रहा इलाज़। रिपोर्ट के अभाव इमरजेंसी मे भर्ती मरीजों को देखना पड़ रहा है बाहर का रास्ता,मजबूरन कराना पड़ रहा है प्राइवेट सेण्टरों से जांच,रेडियोलॉजी विभाग के जिम्मेदार सांधे हुए है मौन

सनद रहे कि पुर्वाचंल के ख्याति प्राप्त बाबा राघव दास मेडिकल कालेज गोरखपुर के रेडियोलॉजी विभाग की हालत खस्ता हैं। यहाँ पर आये हुए बेहतर इलाज के सोच लिए मरीजों को काफ़ी हलकान होना पड़ता हैं। धनाअभाव के कारण पहुँचे मरीजों को रेडियोलॉजी विभाग की लापरवाही के बजह से आये दिन चुना लग रहा हैं। और प्राइवेट संचालक हो रहें मालामाल। मेडिकल कालेज के रेडियोलॉजी विभाग के कर्मचारी काफ़ी उदासीन और गैर जिम्मेदार हैं। यहाँ इमरजेंसी मरीजों का सीटी स्कैन एवं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के अभाव मे इलाज नही हो पा रहा हैं। रेडियोलॉजी विभाग के कर्मचारी् रिपोर्ट देने मे एक एक हफ्ते लगा दे रहें हैं। जिसके कारण यहाँ पर उपलब्ध जांचो को तीन गुना शुल्क देकर बाहर कराना पड़ रहा हैं। जिससे सस्ता व निशुल्क इलाज इलाज की सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा हैं।




