संदेश न्यूज़ 24: गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर बुधवार की रात सो रही युवती को अगवा कर तीन लड़को ने झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पीट कर घायल कर दिया। चंगुल से छूटने के बाद लहूलुहान स्थिति में जीआरपी थाने पहुंची युवती ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसपी रेलवे, एसपी सिटी थाने पहुंच गए। महराजगंज जिले की रहने वाली पीड़ित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
महाराजगंज जिले की रहने वाली 25 वर्षीय युवती का पति से विवाद होने पर गया एक सप्ताह पहले घर छोड़कर गोरखपुर आ गई। रहने का कोई ठिकाना न होने पर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के आउटर और धर्मशाला बाज़ार पुल के बीच गुजारा कर रही थी। बुधवार की रात में 11 बजे युवती के पास तीन लड़के पहुंचे और अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरु कर दिया। विरोध करने पर अग़वा कर धर्मशाला बाज़ार सब्जी मंडी के तीन रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में ले जाकर बारी- बारी से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पीटने के साथ ही यातना दी।
सीसी कैमरा फुटेज से शुरु हुई तलाश
सीसी कैमरा फुटेज और सर्विलांस की मदद से जीआरपी और जिले की पुलिस आरोपितों के बारे में छानबीन कर रही है। पीड़ित के बताए गए हुलिया के आधार पर आसपास के लोगों से भी पूछा जा रहा है।
जीआरपी थाने पहुंची युवती ने घटना की जानकारी दी। बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करेंगे। –
* डॉ. अवधेश सिंह, एसपी रेलवे, गोरखपुर *




