संदेश न्यूज़ 24: गोरखपुर के गगहा क्षेत्र में साल 2021 में एक ऐसी घटना हुई थी जिसने पुलिस व प्रशासन की नीद उड़ा दी थी। राजनीतिक गलियारों में गोरखपुर से दिल्ली तक हलचल मच गयी थी।यह घटना थी काजल हत्याकांड। 20 अगस्त,2021 को गगहा के जगदीशपुर भलुआन में यह घटना घटी थी। काजल के पिता राजीव नयन को विजय नाम का अपराधी उनके घर पर पीटने लगा। काजल इस पिटाई का वीडियो बना रही थी। इससे नाराज आरोपी ने काजल को गाली मार दी थी,जिससे उसकी मौत हो गयी थी। हालां कि पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय प्रजापति का एनकाउंटर कर दिया था लेकिन उसके कुछ साथियों पर अभी भी कार्रवाई की जा रही है। विजय के चार साथियों पर गोरखपुर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
यह थी पूरी घटना
यह घटना है गगहा के जगदीशपुर भलुआन गांव की। यहां के रहने वाले राजीव नयन का एक गांव के ही एक बदमाश विजय प्रजापति से संपर्क था। विजय जब जेल में बंद था तब राजीव ने ही उसे छुड़ाया था। दोनों में पैसे की लेन देन भी होती थी। इसी क्रम में राजीव ने विजय से कुछ पैसे लिए थे। वहीं पैसे मांगने विजय रात में राजीव के घर पहुंच गया। धीरे-धीरे दोनों में विवाद शुरु हो गया। तभी वहां पर राजीव की बेटी काजल मौके पर आ गयी और वीडियो बनाने लगी। यह देख विजय को गुस्सा आया और उसने काजल को गोली मार दी व फरार हो गया। इस घटना में काजल की मौत हो गयी थी।
पुलिस ने किया था एनकाउंटर इस घटना के मुख्य आरोपी विजय प्रजापति का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। दरअसल घटना के बाद से ही फरार विजय एक रात गगहा के गोबरहिया पुल के पास से गुजर रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को हो गयी थी। घेराबंदी कर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। विजय पर एक लाख का इनाम था।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि काजल हत्याकांड के चार अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गयी है। जिनमें गैंग लीडर हरीश पुत्र इन्द्रपाल निवासी हाशिमपुरा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर हालपता ग्राम भलुवान थाना गगहा, राजन तिवारी पुत्र स्व0 रामाशीष तिवारी निवासी ग्राम टाड़ा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, सुबाष प्रजापति पुत्र भोला प्रजापति निवासी जगदीशपुर भलुवान थाना गगहा जनपद गोरखपुर, जयन्ती देवी पत्नी सुबाष प्रजापति निवासी जगदीशपुर भलुवान थाना गगहा जनपद गोरखपुर शामिल हैं।




