संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर कौड़ीराम क्षेत्र में बिजली कटिया कनेक्शन द्वारा बिजली की चपेट में आने से पशु की दर्दनाक मौत ।
बताते चलें कि ग्राम गांव खामुआ बैदौली में अजय यादव पुत्र राजकुमार यादव कौडीराम क्षेत्र में बिना बिजली कनेक्शन के खेत में खेत में तार बिछा कर मोटर द्वारा पानी चलाते हैं। और तार वैसे ही छोड़ देते हैं। जिससे कि रात में एक बछड़ा चपेट आने से तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई जो गांव की आबादी के करीब है। सुबह गांव को लोगों ने देखा तो 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
गांव के लोगों का कहना है कि यह हादसा आज जानवर के साथ हुआ है कल को कोई इंसान या कोई बच्चा भी इस हादसे का शिकार हो सकता है। और इसको ग्रामीण लोगों में दहशत का माहौल है। लोगो द्वारा इस पर कार्रवाई की मांग की जा रही है
कौड़ीराम के बिजली विभाग के जेई से बात करने पर बताया कि उनको इस बात की कोई सूचना नहीं ।




