संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके के मछलीगांव में पूर्व प्रधान सीताराम भारती के भतीजे सोनू (25) की शनिवार रात पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि नए साल के जश्न में डीजे लगाया गया थाडीजे पर नाचने को लेकर सोनू का महिलाओं से विवाद गया।
आरोप है कि इसी विवाद में महिलाओं ने मिलकर सोनू की बुरी तरह से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




