गोरखपुर: गुरुवार की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान गोरखपुर के शाहपुर में बदमाशों ने महिला दारोगा के कारोबारी बेटे को सारेआम गोलियों से भून दिया। शुक्रवार को तड़के लखनऊ में युवक का मौत हो गई। गोली मारने वाले बदमाश अभी भी फरार है।
शाहपुर इलाके के असुरन स्थित रिलायंस ट्रेड के पास 28 वर्षीय युवक को गुरुवार की शाम 7 बजे बदमाशों ने गोली मार दी। युवक मूर्ति विसर्जन में जा रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने गोली मारी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर युवक को मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया है। स्थिति गंभीर होता देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ के पीजीआई को रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।




