संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर। देवरिया के तरकुलहा इलाके के एक स्कूल के बच्चों को लेकर पिकनिक पर निकली बस रविवार को गोरखपुर के खोराबार में फोरलेन पर पलट गई। यह दुर्घटना एक साइकिल सवार को बचाने में हुई।दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत हो गई वहीं दर्जनभर स्कूली बच्चे घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, घटना के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। उधर, परिवारिजन सूचना के बाद अपने बच्चों को लेने गोरखपुर रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल की तरफ से गोरखपुर चिड़ियाघर, नौका विहार, गोरखनाथ मंदिर आदि स्थानों पर बच्चों को भ्रमण किया।स्थानीय लोगों ने की मदद
स्कूली बस के दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुसम्ही के द बेस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने तत्काल अपने स्कूल के बस को लेकर मौके पर पहुंचे और बच्चों की मदद में जुट गए। बच्चो को घर तक भिजवाने की व्यवस्था भी उन्होंने करवायी। हादसे की सूचना पर स्कूल के प्रबंधक शेखर विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि रविवार को बच्चो को गोरखपुर शैक्षणिक टूर पर जा रही थी। बस में 62 बच्चे सवार थे। खोराबार पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
बस खटारा थी?
बस की स्थिति से साफ है कि बस खटारा थी। इसे लेकर देवरिया आरटीओ की टीम द्वारा जांच की बात कही जा रही है। बस के फिटनेस के साथ ही बस में सवार बच्चों की संख्या को लेकर भी सवाल है।




