संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर नेपाल से निकली शालिग्राम रथ यात्रा मंगलवार की रात गोरखपुर में पहुंची। शहर में निर्धारित 2 जगह स्वागत के बाद यात्रा का गोरखनाथ मंदिर में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ और पंडित अरविंद चतुर्वेदी के साथ साधु-संतों ने देवशिला का पूजन किया। शालिग्राम के दर्शन के लिए गोरखपुर में उमड़ा जनसैलाब

नेपाल के जनकपुर से निकलकर मधुबनी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, कुशीनगर के रास्ते होते हुए शालिग्राम शिला यात्रा ने रात 11 बजे गोरखपुर की सीमा में प्रवेश किया। जहां जगह-जगह लोगों के द्वारा देवशिला का भव्य स्वागत किया गया, जिस वजह से यात्रा में देरी हुई। गोरखपुर में यह यात्रा शाम 4:00 बजे तक पहुंचने वाली थी। शहर में कई जगह शालिग्राम के स्वागत के लिए तैयारियां की गई थी, लेकिन रात्रि के कारण कई स्वागत के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। शहर में केवल 2 जगह ही स्वागत हुआ।
![]()
![]()
![]()
सबसे पहले मोहद्दीपुर हाइडिल के पास, उसके बाद विश्वविद्यालय छात्रावास के समीप स्वागत किया गया। स्वागत स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों इकट्ठा हुए। बड़े हुजूम के कारण जाम जैसी स्थिति बनी रही। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ स्थानीय और दूरदराज से लोग देवशिला के दर्शन के लिए पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं में राजनाथ को लेकर चरम पर उत्साह देखा गया। जगह-जगह शालिग्राम पत्थर को छूने के लिए लोग लालायित दिखे।





