संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर. के थाना गुलरिहा क्षेत्र में बीआरडी मेडिकल कालेज से लापता 2 नाबालिग बच्चे बरामद कर लिए गए हैं.उनका किसी और ने नहीं बल्कि उनके पिता और सौतेली मां ने मिलकर ही अपहरण कर लिया था. इस संबंध में पुलिस ने जानकारी दी है कि दोनो नाबालिग अपहृत बच्चो को सकुशल बरामद कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है.
गत सितंबर को सुबह 09.00 बजे बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर थाना क्षेत्र गुलरिहा से दो नाबालिग बच्चे उम्र करीब 07 वर्ष व 06 वर्ष के अचानक गायब होने की सूचना प्राप्त होने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मामला दर्ज किया गया था. उक्त घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना के अनावरण अपहृत बच्चो की सकुशल बरामदगी व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया था. 29 सितंबर को दोनो नाबालिग अपहृत बच्चो को सकुशल बरामद कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा घटना का सफल अनावरण किया गया है.
दरअसल, बीआरडी मेडिकल काँलेज में इलाज के लिए आये वादिनी मुकदमा अपने ससुर तथा अपनी मां तथा अपने दो बच्चो के साथ अपना इलाज कराने के लिए लगभग 12 दिन पहले बीआरडी मेडिकल कालेज में आई थी. 24 सितंबर को दोपहर लगभग 10:00 बजे बच्चे आसपास खेल रहे थे कि अचानक दोनों बच्चे कहीं गायब हो गए. परिजनों द्वारा इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बच्चों का अपहरण उनके पिता और सौतेली मां ने किया है. दोनों बच्चों के अपने साथ रखने के लिए कई बार झगड़ा भी कर चुके
थे.




