संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर जिले मे गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में युवती से अश्लीलता, रेप मामले में फरार टीटीई पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। गोरखपुर के एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आरोपी टीटीई राहुल कुमार (TTE Rahul Kumar) एनईआर के वाराणसी डिवीजन में तैनात है।उसको बर्खास्त करने के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है। घटना के बाद से ही वह फरार है।

बता दें कि अहमदाबाद – गोरखपुर एक्सप्रेस (Gorakhpur-Ahmedabad Express) में टीटीई (TTE) ने एक एनसीसी कैडेट युवती के साथ रेप किया। युवती परीक्षा देने मऊ गई थी। लौटते समय भीड़ ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं ले सकी। जिसके चलते वह एसी कोच में खड़ी थी। टीटीई उसे सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गया। इसके बाद युवती के साथ रेप किया। एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। बता दें कि घटना रविवार की है। युवती अहमदाबाद-एक्सप्रेस ट्रेन मऊ से गोरखपुर आ रही थी। टीटीई ने टिकट बनाने और सीट देने के बहाने केबिन में बुलाया। पहले युवती के बारे पूछताछ की। फिर केबिन बंद कर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने धमकी दी फिर युवती के साथ रेप किया। युवती के साथ घटना इंदारा व देवरिया के बीच हुई।
घटना के बाद युवती ने इसकी सूचना 112 पर दी तो टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतर कर फरार हो गया। जीआरपी पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। वह गोरखपुर में किराए के कमरे में रहकर भर्ती की तैयारी कर रही है।जिसके तहत एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा देने मऊ गई थी। परीक्षा के बाद जब वह लौट रही थी। स्टेशन पर ज्यादा भीड़ और जल्दबाजी के कारण वह टिकट नहीं ले सकी थी।
युवती का आरोप है कि केबिन में बैठाने के बाद टीटीई ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पहले सामान्य बातचीत की, लेकिन कुछ ही देर में उसका व्यवहार बदल गया। फिर TTE ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई करने की धमकी दी। पीड़िता ने शोर मचाया और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जैसे ही मामला सामने आया, आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।



