संदेश न्यूज़ 24: गोरखपुर के हरपुर बुदहट क्षेत्र में दो भाई नहर में गिरे हुए थे। पीआरवी टीम ने दोनों को बाहर निकाला। एक भाई की मौत हो चुकी थी। उसे दूसरे भाई ने गोली मार दी थी,अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गयी थी।छोटे भाई को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, संत कबीर नगर के बड़डवा गांव निवासी ब्रह्मानंद राय के बेटे सर्वेश राय (32) और विवेक राय (30) शनिवार रात गोरखपुर से अपने घर लौट रहे थे। दोनों भाईयों में रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद होगया। नशे में धुत भाईयों में मारपीट शुरु हो गयी। छोटे भाई ने बड़े भाई को अवैध पिस्टल से गोली मार दी। दोनों पास के नहर में गिर गए। नहर किनारे गुजर रही पीआरवी टीम ने दोनों को देखा और बाहर निकाला।
थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट ने बताया कि दो भाइयों के विवाद में एक भाई की मौत हो गयी है। अवैध पिस्टल से दूसरे भाई ने एक भाई पर हमला कर दिया। जिसमें एक की मौत हो गयी है। आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।




