संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर : गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में चल रही रामकथा के दौरान श्रोता उस समय हैरान रह गए जब प्रसिद्ध रामकथा वाचक राजन जी महाराज आवेश में आ गए। उन्होंने मंच से ललकार कर कहा, दम है तो आकर मारो गोली।असल में रामकथा के तीसरे दिन कथा के दौरान कुछ बवाल हो गया था। उसके बाद राजन जी महाराज न इस विवाद के बारे में सार्वजनिक तौर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

उन्होंने कहा, ‘अभी कल कथा में मंच पर चढ़ने को लेकर कुछ बवाल हो गया। हमने लोगों का मंच पर चढ़ना ही बंद करा दिया। हमको दुख जानते हैं किस बात का है… यह घटना मेरे घर में घटी है। गोरखपुर हमार घर है। हम कोई विदेश के नहीं हैं। देवरिया, सिवान, गोरखपुर घर है हमारा।’
इसके बाद राजन जी महाराज बोले, ’16 साल की यात्रा में पहली बार यह घटना घटी है। हमारे घर में कल भगदड़ हुई। ऊपर से हमारी टीम के लोगों को गोली मारने की बात कही गई। अब बताइए। हमारे घर में, हमारे बच्चों को कहा गया गोली मार देंगे। किसने मां का दूध पिया है, गोली मारकर दिखाओ… हम प्रेम से घर में कथा गाने आए हैं। और आशा करते हैं उसी प्रेम से सुनिए।’
गोरखपुर में कथा के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। टीम के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी के बाद राजन जी महाराज ने कथा बीच में ही छोड़कर जाने का मन बना लिया था। लेकिन एक जनप्रतिनिधि ने उन्हें मनाया और भविष्य में सुरक्षा की गारंटी दी। इसके बाद उन्होंने कथा जारी की।




