संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर खोराबार थाना क्षेत्र के अंर्तगत सहारा स्टेट में एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से अपने बरामदे और छत से करीब 11 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग करके कालोनी में दहशत फैला दी।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर बंदूक कब्जे में ले लिया। सोसायटी के अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्जकर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार खजनी थानाक्षेत्र के बरवल माफी निवासी गौरव सिंह खोराबार थानाक्षेत्र के सहारा स्टेट के यमन फेज के मकान न0 4/5 में बतौर किरायेदार परिवार समेत रहता है। किराए का मकान गौरव सिंह के ससुर रविंदर सिंह ने लिया था। बाद में अपने दामाद को दे दिया। सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे गौरव घर में रखे डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक से तबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। इस दौरान वह 11 राउंड फायर करके पूरे कालोनी में दहशत फैला दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गौरव को हिरासत में लेकर बंदूक और 11 फायरशुदा खोखा कब्जे में ले लिया। सोसायटी के अध्यक्ष आनंद प्रकाश त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।




