संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर सहजनवा गीडा पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय गिरोह बनाकर अपराध करने वाले तीन शातिर लुटेरों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। मिली जानकारी से अखिलेश यादव उर्फ रतन यादव निवासी अखलासपुर थाना बेलीपार, गोलू उर्फ सत्या यादव निवासी पिपरी थाना गीडा, बेचू निषाद निवासी मुरली छपरा थाना रामकोला, जिनका बाघागाडा में छोले-भटूरे की दुकान है।
वह एक सक्रिय गिरोह संगठित कर अपराध करते हैं। इन सभी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अखिलेश यादव उर्फ रतन यादव पर 18, गोलू के खिलाफ आठ और बेचू निषाद के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।




