संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर जिले सहज़नवा क्षेत्र के सेमरडाड़ी निवासी एक महिला घर में रखे जेवरात को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला की सास ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच शुरू कर दी है।
सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की सास ने तहरीर में कहा है कि बेटे की शादी 10 वर्ष पहले संतकबीरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र की एक लड़की के साथ हुई थी, जिससे एक बेटी और बेटा है। आरोप है कि बेटा बहू और बच्चों के साथ हैदराबाद में रहता था। वहीं पर हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दूर के रिश्तेदार के साथ सम्पर्क हुआ।

उसके बाद घर आना-जाना हुआ और बहू से नजदीकी बढ़ गई। पांच फरवरी को बेटा बहू बच्चों के साथ गांव आया था। आरोप है कि रिश्तेदार के बहकावे में आकर महिला ने घर में रखा करीब पांच लाख रुपए कीमत का सोने का जेवरात लेकर 25फरवरी को आरोपित के साथ भाग गई। मोबाइल पर काल करने पर आरोपित भद्दी भद्दी गाली दे रहा है। पीड़िता ने मासूम बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।




