संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर जिले में न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में 19 दिन पहले 30 मरीजों का कैंप में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया था. लेकिन, ऑपरेशन के 24 घंटे के अंदर ही मरीजों की आंख में संक्रमण हो गया, जिसकी वजह से कई मरीजों की हालत बिगड़ गई और उनकी आँख तक निकालनी पड़ी है.डीएम ने इस मामले की न्यायिक जाँच के आदेश दिए हैं.

ख़बर के मुताबिक सिकरीगंज में न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल में 1 फरवरी को मोतियाबिंद के ऑपरेशन का कैंप लगा था. इस कैंप में 30 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया लेकिन 24 घंटे में इनमें से 18 मरीजों की हालत बिगड़ गई. उनकी आंखों में संक्रमण हो गया. जिसकी वजह से उन्हें दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी के सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों में भर्ती कराया गया.
मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद निकालनी पड़ी आंखें
3 फरवरी को ही डीएम दीपक मीणा ने न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल द्वारा किए गए ऑपरेशन को लेकर जांच कमेटी का गठन कर दिया. इस जांच में मरीजों की आंखों में गंभीर बैक्टीरीयल इंफेक्शन होने की बात सामने आई है. वहीं दूसरी तरफ़ इस घटना के बाद कोहराम मच गया है. मरीजों के परिजनों ने अस्पताल को सीज करने की माँग की है.
कैंप में ऑपरेशन कराने वाले मरीज़ अर्जुन के भाई नागेन्द्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के बाद अर्जुन की आँख में इंफ़ेक्शन हो गया और उसकी आँख से ख़ून निकलने लगा. जिसकी वजह से उसकी आँख निकालनी पड़ी है. बारी गांव के दीपू की बड़ी मम्मी का भी यहां ऑपरेशन हुआ था लेकिन तीसरे दिन ही उनकी आँख भी निकालनी पड़ी.




