संदेश न्यूज़ 24, गोरखपुर (Uttar Pradesh)। पाबंदी के बावजूद गोरखपुर शहर में हुक्का बार चल रहा है। रविवार की देर रात पुलिस की छापेमारी में शहर के कई प्रमुख रेस्टोरेंट में हुक्का बार का खुलासा हुआ।
एसपी सिटी केके विश्नोई की अगुवाई में गोलघर, देवरिया रोड व मेडिकल कॉलेज रोड स्थित पांच रेस्टोरेंट और बार पर छापा मारा गया। कुछ संचालक व उनके कर्मचारियों को हिरासत में लेने के साथ ही हुक्का, पाइप व तंबाकू को जब्त किया गया। गोरखपुर में चल रहे हुक्का बार की सूचना से लोग हतप्रभ हैं




