संदेश न्यूज़ 24* गोरखपुर बांसगांव आजदी 75वी वर्षगाठ पर एस डी पब्लिक स्कूल कोटिया मानसिंह में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरआत विद्यालय परिवार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकल कर किया गया। और बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। और साथ ही विद्यालय परिवार के तरफ से बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
मौके पर आये बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर विमलेश पासवान जी ने ध्वजा फहराया
डा विमलेश पासवान ने राष्ट्र नाम संदेश में सभी देशवासियों को कि इस आज़ादी के इस अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी और साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
और साथ ही मौके पर आये गोरखपुर सदर के एसडीएम राजेश कुमार वर्मा जी ने सभी देशवासियों को व विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों शुभकामनाए एवं बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि मेरे विद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में उन गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देना है जो किसी अभाव में शिक्षा ग्रहण करने से वंचित हैं।
विद्यालय के प्रिंसपल सुमित कुमार ने अभी अभिभावाको व उपस्थित समानित यक्तियो का आभार व्यक्त किया और आज़ादी 75वी वर्षगांठ की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस मौके पर ग्राम सभा व आस पास सैकड़ों लोग उपस्थित थे इसमें मुख्य रूप से बांसगांव की बीडीओ प्रीती वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सिंह, ग्राम प्रधान महिलवार जितेन्द्र निषाद, ग्राम प्रधान घुसाना धीरेंद्र यादव, ग्राम प्रधान महूजा पकड़ी सिपिन राय, छेदी प्रसाद गोरखनाथ, अखिलेश कुमार, बृजेश आदि अनेक लोग उपस्थित रहे




