संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर आज माल्हनपार में खजनी विधानसभा के विधायक श्री राम चौहान ने झंडा दिखाकर तिंरगा रैली का किया शुभारम्भ ।
*मैं नहीं हम सब युवा मंच* के तत्वाधान में अमन चंद लक्की व शमीर शेख के नेतृत्व में आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव में बाइक यात्रा निकाला गया जो कि लगभग 20से 25 किलो मीटर रही। जो कई गावों के बीच सैकड़ों बाइक के साथ गुजरी और जनता के अंदर देश भक्ति का अलख जगाने का काम किया। और यात्रा के अंत मे माल्हनपार चौराहे पर खड़े हो सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गा कर कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे खजनी विधानसभा के विधायक श्री राम चौहान, वार्ड संख्या 54 के जिला पंचायत सदस्य बिट्टू राय, वार्ड संख्या 39 के जिला पंचायत सदस्य प्रभात सिंह हैप्पी, वार्ड संख्या 41 के जिला पंचायत सदस्य अमन चंद, मंडल अध्यक्ष समीर शेख, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरकेश राम त्रिपाठी, एडवोकेट विनोद पांडे समाजसेवी पंचम जयसवाल अंकित चंद आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे




