- संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर नई दिल्ली देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) में रिमोट का बटन दबाकर भारत में 5G इंटनरेट सेवाओं का आगाज कर दिया. रिलायंस जियो अहमदाबाद के एक गांव से जबकि एयरटेल वाराणसी से 5G की शुरुआत करने वाली है.
इतनी चुकानी होगी 5G रिचार्ज की किमत
बता दें कि 5G रिचार्ज प्लान की किमत पहले से मौजूद 4G प्रीपेड प्लान की तुलना में कम से कम 20 फीसदी अधिक होगा। हालांकि इस बात की भी संभावना है कि, टेलीकॉम कंपनियां इसे सुरक्षित रखे और इनके रिचार्ज प्लान की किमत 4G के रिचार्ज प्लान के समान रखे। कंपनियों के इस कदम से 5G सर्विसेस का देश में तेजी से विस्तार होगा।।
13 चुनिंदा शहरों में 5G सेवाओं की शुरुआत करेंगे।* अगले कुछ वर्षों में पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा
अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम
है
दराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल।
ये है टॉप तीन कंपनियों का ARPU
बता दें कि एयरटेल का ARPU 183 रुपये है, जबकि Jio का ARPU 176 रुपये है। Vi का ARPU इन दोनो से भी कम 128 रुपये है। गौरतलब है कि कंपनी ने नवंबर 2021 में भारत में विभिन्न 4G रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की।
कई गुना तेज हो जाएगी इंटरनेट स्पीड
5G नेटवर्क पांचवी पीढ़ी का मोबाइल नेटवर्क है। ये एक नई वैश्विक प्रणाली है, जो तीन बैंड में काम करता है। देश में 5G की शुरूआत के बाद दूरसंचार सेवाएं काफी बेहतर हो जाएंगी। 4G के मुकाबले 5G की इंटरनेट स्पीड कई गुना तेज होगी, जिससे लोगों की जिंदगी काफी आसान हो जाएगी




