संदेश न्यूज़ 24: T20 World Cup 2026 पाकिस्तान ने बुधवार को नामीबिया को 102 रन के विशाल अंतर से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में क्वालीफाई कर लिया है। पाकिस्तान ने कोलंबो के एसएससी मैदान पर ग्रुप ए के अपने आखिरी मैच में नामीबिया को शिकस्त दी।पाकिस्तान के क्वालीफिकेशन से सुपर-8 का लाइन-अप तय हो गया। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान, ग्रुप बी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे, ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड, ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की।
सुपर-8 चरण में दो ग्रुप में आठ टीमों को बाटा गया हैं। ग्रुप-1 में भारत, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज को रखा गया। वहीं, ग्रुप-2 में श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को जगह मिली है।
प्रत्येक ग्रुप की टीम अन्य तीन टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। टीमें शून्य अंक से शुरुआत करेंगी। पहले राउंड की तरह नेट रन रेट को आगे नहीं गिना जाएगा।
सेमीफाइनल का स्थान नहीं तय
बता दें कि सुपर-8 राउंड में दोनों ग्रुपों की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेंगी। पाकिस्तान के कारण सेमीफाइनल के स्थान को लेकर उलझन जारी है। अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई करती है तो 4 मार्च को सेमीफाइनल मैच कोलंबो में खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंची तो फिर यह मुकाबला कोलंबो के बजाय कोलकाता में खेला जाएगा।
वहीं, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम क्वालीफाई करती है तो दूसरे सेमीफाइनल में भाग लेगी। हां, अगर पाकिस्तान ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया तो इस मैच का आयोजन कोलंबो करेगा। अन्यथा मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर होगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व-डे रखे गए हैं।
- सुपर-8 चरण का पूरा कार्यक्रम
- 21 फरवरी 2026 – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो, आरपीएस
- 22 फरवरी 2026 – श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, पल्लेकेले
- 22 फरवरी 2026 – भारत बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद
- 23 फरवरी 2026 – जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज, वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)
- 24 फरवरी – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले
- 25 फरवरी 2026 – श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो, आरपीएस
- 26 फरवरी 2026 – वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद
- 26 फरवरी 2026 – भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई
- 27 फरवरी 2026 – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो, आरपीएस
- 28 फरवरी 2026 – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले
- 1 मार्च 2026 – जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका, दिल्ली
- 1 मार्च 2026 – भारत बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता, ईडन गार्डन्स




