संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर में एक युवती के घर में घुसकर उसके साथ रेप का प्रयास करने और फिर धर में आग लगाने की कोशिश करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कियाउसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज था. जिसके चलते पुलिस उसकी तलाश में थी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.
कैण्ट पुलिस के प्रभारी निरीक्षक े शशि भूषण राय की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे के संबंध में सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आजाद पुत्र मुर्तजा निवासी आरकेबीके पावर हाउस मोहद्दीपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर हाल पता सिंघड़िया थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आरोप है कि दिनांक 22 अगस्त को रात लगभग 7 बजे वादिनी पीड़िता को घर पर अकेला देखकर अभियुक्त आजाद कुरैशी पुत्र मुर्तुजा कुरैशी साकिन सिंघड़िया थाना कैन्ट गोरखपुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और रेप की कोशिश की.
इसमें असफल होने पर युवती को मारा-पीटा और गैस की पाईप खोलकर आग लगाने की कोशिश की थी. जिसके बाद इस सम्बन्ध में थाना स्थनीय पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था. स्थानीय पुलिस के त्वरित प्रयास से अन्दर 24 घण्टे मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आजाद कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे लेकिन तीन दिन से वो पुलिस को चकमा दे रहा था, आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है.




