संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर UP Board Exam 2023, UP : यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने पहली बार प्रायोगिक परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर (UP Board Helpline Number 2023) जारी किया है।अगर आप भी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां यूपी बोर्ड हेल्पलाइन नंबर चेक कर सकते हैं।
UP Board Exam Date 2023: कब होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक किया जाएगा। जबकि, कक्षा 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 21 जनवरी से 28 जनवरी तक और 29 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का पहला चरण आगरा, सहारनपुर, बरेली, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, लखनऊ, झांसी, देवीपाटन और बस्ती में और दूसरा चरण अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर में होगा।
UP Board Exam Helpline Number: हेल्पलाइन नंबर जारी
यूपी बोर्ड ने स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए हाल ही में हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर स्टूडेंट्स या टीचर को प्रैक्टिकल परीक्षा के संबंध में कोई समस्या या जिज्ञासा हो तो वह नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
UP Board Regional Office
Helpline Number Email ID
मेरठ 0121-2660742 व 9454457256 romeerut@gmail.com
बरेली 0581-2576494 robareilly@gmail.com
प्रयागराज 0532-2423265 व 9838510862 roallahabad1@gmail.com
वाराणसी 0542-2509990 rovaranasi@gmail.com
गोरखपुर 0551-2205271 upmsprogkp@gmail.com
यूपी बोर्ड प्रयागराज मुख्यालय 18001805310 व 18001805312 upmsp@rediffmail.com
UP Board Exam 2023: कितने स्टूडेंट्स होंगे परीक्षा में शामिल
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल लगभग 58 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें, 10वीं में 31,16,485 स्टूडेंट्स और 12वीं में 27,50,913 स्टूडेंट्स शामिल होंगे।




