संदेश न्यूजा 24 गोरखपुर मंगलवार को सिकरीगंज थाना क्षेत्र में दो घरों में सेंधमारी करके चोरो ने नगद सहित लाखों रुपये के गहने चुरा ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बता दें कि सिकरीगंज थाना क्षेत्र में बीती रात को ग्राम कास्त देऊर निवासी मिलिट्री में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त रामभक्त त्रिपाठी अपने पत्नी शोभा त्रिपाठी के साथ बाहर सोये थे और उनका बेटा अभितोष त्रिपाठी अंदर कमरे में सोए हुए थे। रात को चोरों ने छत के रास्ते घर मे घुसकर सोने का हार, मनटिका, झुमका, अंगूठी, मंगलसूत्र, सहित कुल 150ग्राम सोना, पायल सहित आधा किलो चांदी, व 2लाख रुपये नगद चुरा ले गए।
इसी गांव के 200मीटर दूर ग्राम भीटी निवासी पारसनाथ पाण्डेय व उनकी पत्नी घर मे सोये थे। चोर छत पर चढ़कर सीढ़ी के नीचे सब्बल(लोहे का रॉड) से दीवाल तोड़ने की कोशिश किया। लेकिन दीवाल तोड़ने में असमर्थ रहे। जिसके बाद जंगला(रोशनदान) तोड़कर अन्दर घुस गए। घर मे रखे 1लाख 65हजार रुपये नगद, सोने के गहने सहित कुल लगभग 200ग्राम सोना, 1किलो चांदी, चुरा ले गए। पारसनाथ पाण्डेय के पुत्र राकेश पाण्डेय अपनी पत्नी के साथ गोरखपुर में रहते हैं। उनकी पत्नी का भी रखा हुआ गहना चोर चुरा ले गए। पीड़ितों ने सिकरीगंज पुलिस को तहरीर दिया है।
*सिकरीगंज पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं चोर, हर दूसरे दिन चोरी की घटना को दे रहे अंजाम*
थानाध्यक्ष सिकरीगंज दीपक कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करके मुकदमा पंजीकृत करेगी। और चोरो को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।




