संदेश न्यूज़ 24
गोरखपुर थानाके चौरी चौरा के अंतर्गत स्थित आज प्रातः 8:00 बजे माता तरकुलहा धाम में स्थित तरकुल का पेड़ टूट कर गिर जाने से जिसमें लगभग आधा दर्जन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई तथा एक दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी अनुसार माता तरकुलहा धाम में रोड के किनारे स्थित तरकुल का पेड़ तेज हवा के कारण जड़ से ही टूट कर गिर गया वहां पर स्थित दुकानों के ऊपर गिर जाने से तीन दुकानें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई एवं कुछ दुकानों में आंसिक रूप रूप क्षति पहुंची है एक दुकानदार जिसका नाम शुभम चौहान पुत्र कैलाश चौहान उम्र 28 वर्ष ग्राम अवधपुर थाना चौरी चौरा का रहने वाला है जो गंभीर रूप से घायल हो गया है उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है समाचार लिखे जाने तक घायल हुआ अभी भी बेहोशी की हालत में था। सूचना पाकर थाना प्रभारी चौरी चौरा मेला प्रभारी चंदन राय आलोक सिंह मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा तत्काल लकड़ी काटने वाली मशीन मंगाकर स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से मलवा हटवाया गया।
विदित हो कि आज सोमवार का दिन था मेला परिसर में भक्तों की भारी भीड़ होती है , रोड पर भी आसपास के लोगों का भारी संख्या में आना जाना लगा रहता है माता तरकुलही की कृपा से भारी अनहोनी होने से बच गया।
विकास कुमार भारद्वाज की रिपोर्ट




