संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर शासन के आदेशानुसार उरुवा ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी जयंत कुमार भारती ने माल्हनपार बाजार स्थित चला रहे बिना मान्यता के दो विद्यालय को सिल कर दिया । और विद्यालय को को एक हफ्ते का समय दिया और मन्यता के पेपर प्रस्तुत करने के लिए कहा ।
बात चीत में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि :
इन दोनों विद्यालय को इससे पहले भी 3-3 बार नोटिस भी दी जा चुकी है। और वहा पर काफी शिकायते मिल रही थीं वहा जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो मानक के विपरित किराए के मकान विद्यालय चल रहा था जिसको हमने नोटिस दे कर बंद कराया और पेपर प्रस्तुत करने को कहा जो किसी कारण का हवाला देकर पेपर प्रस्तुत करने में असमर्थता जताई जिनको एक हफ्ते समय दिया गया है । अगर वे एक हफ्ते के अंदर पेपर प्रस्तुत नही करते हैं तो उन विद्यालयों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।




