संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर शहर में गैंग बनाकर अपराध कर रहे 37 बदमाशों पर गोरखपुर पुलिस ने गैंगस्टर लगाया है. गोरखपुर के थानों में 11 मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिनमे शामिल कुल 37 व्यक्तियों पर ये कार्रवाई की पुलिस का कहना है कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
37 करोड़ की संपत्ति जब्त
इसी तरह गोरखपुर पुलिस ने गंभीर अपराध में शामिल 14 बदमाशों पर 14 (1) धारा के अंतर्गत गैंगस्टर लगाकर उनकी संपत्ति जब्त की है. इन बदमाशों की 37 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है.
बढ़ गए 23 हिस्ट्रीशीटर
अभी तक जिले के अीलग-अलग थानों में 1,520 हिस्ट्रीशीटर थे, जिनकी निगरानी चल रही थी. वहीं, इधर हुई कार्रवाई में गोरखपुर जिले के थानों में 23 नए बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है.
चौरीचौरा में सबसे अधिक हिस्ट्रीशीटर
गोरखपुर के चौरीचौरा थाना में सबसे अधिक 103 हिस्ट्रीशीटर हैं. दूसरे नंबर पर बड़हलगंज थाने में 87 हिस्ट्रीशीटर हैं. वहीं, सबसे कम हिस्ट्रीशीटर रामगढताल थाने में हैं.
हर रविवार लगानी होती है हाजिरी
अभी हाल ही में पुलिस ने नया रूल शुरू किया है. थाने में सभी हिस्ट्रीशीटर की निगरानी तो पहले से ही होती रही है. अब हर रविवार थानों में दुराचारियों की सभा भी लगाई जा रही है. हर थाने पर 25 परसेंट हिस्ट्रीशीटर बुलाए जाते हैं. जिन्हें पुलिस कानून का पाठ पढ़ाती है.
थानावार हिस्ट्रीशीटर
थाना हिस्ट्रीशीटर
बड़हलगंज 87
बांसगांव 71
बेलघाट 28
बेलीपार 50
कैंपियरगंज 51
कैंट 31
चौरीचौरा 103
चिलुआताल 69
गगहा 82
गीडा 47
गोला 53
गोरखनाथ 61
गुलरिहा 47
हरपुर-बुदहट 38
झंगहा 83
खजनी 76
खोराबार 57
कोतवाली 47
पीपीगंज 65
पिपराइच 79
राजघाट 49
रामगढ़ताल 21
सहजनवां 38
शाहपुर 47
सिकरीगंज 48
तिवारीपुर 47
उरुवा 45
अपराध पर लगाम लगाने के लिए इधर ढाई माह में कई कार्रवाई की गई हैं. विभिन्न थानों पर एक्टिव बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है. कई बदमाशों की संपत्ति भी जब्त की गई है. ये कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी.
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी




