संदेश न्यूज़ 24 *गोरखपुर;* बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपियो ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। गुलरिहा थाना पुलिस ने आरोपियो को चोरी के मुकदमे में जेल भेज दिया। जानकारी होने पर एसएसपी ने पूछताछ शुरू की तो देर रात थानेदार ने चोरी के मुकदमें और सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
*यह है मामला;* गुलरिहा थाना क्षेत्र की 65 वर्षीय महिला टीनशेड के मकान में अकेले रहती है। रात में 11 बजे दरवाजा की कुंडी तोड़कर कमरे में पहुंचे गांव के दो युवकों ने हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म करने के बाद लूटपाट किया था। महिला के घर के पास ही एक जन्मदिन पार्टी थी जहां तेज आवाज में गाना बज रहा था जिसकी वजह से उसकी चीख पुकार किसी ने नहीं सुनी। रात एक बजे गाना बंद होने पर आवाज सुनकर पहुंचे बेटा ने हाथ-पैर खोला।
*पुलिस ने दर्ज किया था पहले केवल लूटपाट का मामला;* सुबह घटना की जानकारी गुलरिहा थाना पुलिस को दी। इस मामले में गुलरिहा थाना पुलिस ने पहले लूट का मुकदमा दर्ज किया। बाद में आरोपितों को चोरी के मामले में जेल भेज दिया। शाम का पता चला कि महिला से आरोपियो ने दुष्कर्म किया था, लेकिन थानेदार मामला टाल गए।
एसएसपी डा. गाैरव ग्रोवर ने बताया कि पीडि़ता के बयान के आधार पर मुकदमें में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।




