संदेश न्यूज़ 24 :गोरखपुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर से शौच के लिए निकली किशोरी को गांव के ही बाइक सवार चार युवकों ने उसको अगवा कर लिया।उसके बाद गांव के बाहर बगीचे में ले गए। युवकों ने हैवानियत की सारी हदे पार कर दी। बगीचे में पहले नाबालिग को मारा और उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी बेहोशी की हालत में घरवालों को मिली है। इसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने इस मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी है।
बीच रास्ते में युवकों ने नाबालिग को किया अगवा
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के खोराबार इलाके का है। यहां के एक गांव की रहने वाली नौ वीं की 17 वर्षीय छात्र रात में शौच के लिए जा रही थी। घर से 200 मीटर की दूरी के रास्ते से गांव के रहने वाले चार युवकों ने उसे जबरन पकड़कर बाइक पर बैठा लिया। उसने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया। उसको गांव के बाहर बगीचे में ले गए। यहां पर पहले उसके साथ मारपीट की फिर चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की। इतना ही नहीं नाबालिग की हालत बिगड़ने पर बगीचे में छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
मामले की जांच कराई जा रही है. दोनों पक्षों के बयान मैच कराए जा रहे हैं. फिलहाल दोनों में काफी फर्क देखने को मिल रहा है. शुरूआती जांच में दोनों पक्षों के बीच नाली का विवाद भी सामने आया है. पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.
एसपी आगे कहते है कि नाबालिग का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसका शनिवार को महिला अस्पताल में मेडिकल कराया जाएगा और दुष्कर्म की पुष्टि होते ही मामला दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी


एसपी आगे कहते है कि नाबालिग का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसका शनिवार को महिला अस्पताल में मेडिकल कराया जाएगा और दुष्कर्म की पुष्टि होते ही मामला दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

