
संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर खजनी थाना क्षेत्र के सियर गांव के निकट गैस एजेंसी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने कालेसर की ओर जा रहे पशु सवार पिकअप को रोककर मारपीट किया। मारपीट के बाद पिकअप चालक से नगद व मोबाइल लूट कर फरार हो गए।सूचना पर पहुंचे सीओ अनिल कुमार सिंह व इंस्पेक्टर इकरार अहमद मामले की जांच कर लुटेरों की तलाश कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर गांव निवासी अमरनाथ यादव पशुओं का व्यापार करते हैं। पिकअप चालक सुनील पुत्र राम सकल के साथ एक युवक दो गायों को खरीदकर पिकअप से कालेसर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में सियर गांव के निकट गैस एजेंसी के पास बदमाशों ने पशु सवार पिकअप चालक को रोक लिया। जैसे ही चालक गाड़ी से उतरा वैसे बदमाशों ने मारपीट करना शुरू कर दिया।मारपीट के बाद कुछ नगदी व मोबाइल बदमाश लूट कर फरार हो गया। चालक के पैर में चोटे आई हैं। जिसको पुलिस ने पीएससी पिपरौली में भर्ती कराया है। जहा चालक का उपचार हो रहा है।




