संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर बेलघाट ब्लॉक के अंतर्गत दर्जनों गांव बाढ़ के चपेट में आ गए हैं। प्राकृति के इस मार से सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं । जिससे कि बिजली पानी आदि लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं फसलें पूरी तरह प्रभावित हो चुकी हैं और प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई व्यवस्था नहीं मुहैया कराया गया है। कल एसडीएम खजनी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मदद का पूरा आश्वासन दिया लेकिन अभी तक कोई मदद लोगों के बीच नहीं पहुंची है । लोग सड़क के किनारे ऊंचे स्थानों पर अपनी मवेशियों के साथ रहने के लिए मजबूर हैं

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नर गड़ा शिवदत्त , नरबड़ा जंग सिन्हा, जिगीनिया शाहपुर, मकराम गीर,, बेलाव, राई पुर, लोलीयन टोला, बिलावल चक, कुड़ावाल का खटीक टोला आज आप दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में है। साथ ही यहां के विद्यालय, पंचायत भवन आदि भी बाढ़ की चपेट में है
वही ग्राम प्रधान जिगनिया शाहपुर के उदय प्रताप सिंह आला अधिकारियों से मिलकर बाढ़ पीड़ित लोगों का मदद करने का प्रयास कर रहे हैं ।
और पल-पल की जानकारी अधिकारियों को दे रहे हैं




