उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क गैंगरेप के आरोपी से झूठा गवाह मांगने वाले दरोगा संतोष यादव को सोमवार शाम एसएसपी गौरव ग्रोवर ने सस्पेंड कर दिया. खोराबार थाने पर तैनात इस दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है.
मिली जानकारी के अनुसार खोराबार थाने में तैनात दरोगा संतोष यादव का एक ऑडियो सामने आया है जिसमे वह गैंगरेप के आरोपी से यह कह रहे हैं कि अगर वह पीड़िता को झूठा साबित करना चाहता है तो दो गवाह अपनी तरफ से लाकर दे. पीड़ित महिला ने यह ऑडियो एसएसपी को सुनाया था. इसके बाद यह कार्रवाई हुई है. मूल रूप से कुशीनगर की रहने वाली एक महिला गोरखपुर में किराए का कमरा लेकर रहती है. उसके दो बच्चे हैं.उसकी शादी 2011 में मे देवरिया जिले में हुई थी.
2020 से शाहपुर क्षेत्र में रह रही थी महिला
आरोप है कि महिला एक दिन बुढ़िया माता मंदिर गयी थी. वहां पर पड़ोसी में रहने वाली महिला का पति रामसुरज व अन्य लोग मिल गए. भाभी कहकर हाल चाल लिया और छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बिठा लिया. फिर जंगल मे लेजाकर गैंगरेप किया. इसका मुकदमा थाने में दर्ज हुआ था. क्राइम ब्रांच ने भी जांच की थी आरोपी जेल भी गया था. इस मामले की विवेचना थाने के दरोगा सन्तोष यादव कर रहे थे.




