संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर उरुवा ब्लाक के कम्पोजीट पूर्व माध्यमिक विद्यालय कांधला के खो खो के खिलाड़ियों को ब्लाक प्रमुखों द्वारा किया गया सम्मानित। और उनके उज्जवल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं ।

बताते चलें कि अभी हाल में ही इन खिलाड़ियों का चयन महाराष्ट्र के सतारा संपन्न हुए 32वी सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में एक विद्यालय से शालू,रिया, गुलशन ,इन तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ था। वहा से खेल कर आए इन खिलाड़ियों के सम्मान में प्राथमिक विद्यालय कंधला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सहजनवा पाली ब्लाक के प्रमुख शशी प्रताप सिंह , उरुवा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख कृपा शंकर दुबे (जुगनू दुबे), वार्ड संख्या 41के जिला पंचायत सदस्य अमन चंद( लक्की), और ग्राम प्रधान रिंकू मल्ल द्वारा सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया । मंडल खेलने जा रही इस टीम को जीत की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
और हाल में ही खो खो के कोच सनी सिंह के नेतृत्व में बलिया में सीनियर स्टेट 49 वी सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में भाग करने गई थी । और यह टीम साथ ही पिछले 2 वर्षो से जिला चैंपियन रह चुकी है। खेल शिक्षक सनी के नेतृत्व में । कल से शुरू हो रहे कुशीनगर मे मंडल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है ये टीम।
इस मौके खिलाड़ियों को उत्साह और बधाई देने मे उपस्थित रहे रामप्रसाद प्रधानाध्यापक ,मिश्रीलाल सहायक अध्यापक ,दिलीप कुमार सहायक अध्यापक, वेद प्रकाश, समीर मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, डॉ रवि प्रकाश सिंह , अंकित चंद,चंदन मिश्रा, राम सिंह आदि अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे




