संदेश न्यूज़ 24 आजमगढ़ में तैनात पीडब्ल्यूडी इंजीनियर ने शनिवार सुबह तमसा नदी में कूदकर जान दे दी। दोपहर में उनका शव बद्दोपुर गांव के पास मिला। शव के पास सुसाइड नोट मिलने की चर्चा रही। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।बताया जाता है कि इंजीनियर मानसिक अवसाद से पीड़ित थे।
मऊ के कोपागंज क्षेत्र में फत्तेपुर ताल नरजा गांव निवासी 35 वर्षीय शाहउल्लाह खान पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड में अवर अभियंता थे। शनिवार सुबह वह परिजनों से काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले। रास्ते में उन्होंने मोबाइल फोन पर परिजनों से बातचीत भी की।
पुलिस की मानें तो सुबह 10 बजे वह बाइक से बद्दोपुर गांव के पास तमसा नदी के पुल पर पहुंचे। बाइक खड़ी करने के बाद उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव नदी से बाहर निकलवाया। जेब में मिले आधारकार्ड से शिनाख्त हुई।
घटना की जानकारी होlते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शाहउल्लाह खान की वर्ष 2018 में आजमगढ़ में पोस्टिंग हुई थी। इससे पहले वह महाराजगंज में थे। वह यहां सिधारी क्षेत्र में अपने परिजनों के साथ किराए के मकान में रहते थे। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।




