संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोरखपुर आएंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 16 जनवरी को लखनऊ लौटने की संभावना है।मुख्यमंत्री शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद वाराणसी से गोरखपुर आएंगे। वह दोपहर बाद 2.30 बजे महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित निषाद पार्टी की रैली में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
वहां से मुख्यमंत्री शाम करीब 3.30 बजे गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचेंगे। समापन समारोह के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर रवाना हो जाएंगे। वह खिचड़ी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक कर सकते हैं। 14 एवं 15 जनवरी को मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे।।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे. मुख्यमंत्री इस समारोह में 10 विशिष्ट लोगों को गोरखपुर रत्न सम्मान प्रदान करेंगे. यह सम्मान खेल, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान, उद्योग, कला व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को मिलेगा.
सीएम योगी के हाथों इन्हें मिलेगा गोरखपुर रत्न सम्मान
1. आदित्या यादव : मूक बधिर बैडमिंटन खिलाड़ी. ब्राजील में आयोजित डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य.
2. गोविंद साहनी : एशियन चैंपियनशिप 2022, बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता.
3. अतुल सिंह : एशियन चैंपियनशिप, वॉलीबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता.
4. अमन राज : टेनिस बाल क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी. श्रीलंका, यूएई, भूटान, थाईलैंड और एशिया कप में स्वर्ण पदक प्राप्त.
5. डॉ अनिता अग्रवाल : हिंदी साहित्य अकादमी से दो बार सम्मानित साहित्यकार. पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान.
6. डॉ सीमा मिश्रा : गोरखपुर विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर. वॉन हैबोल्ट फेलोशिप से सम्मानित. दी बायोलॉजी सेंटर ऑफ चेक एकेडमी ऑफ साइंसेज, लिपजिंग जर्मनी से बतौर डीएफजी रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में जुड़ी हैं.
7. एसके अग्रवाल : औद्योगिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्यरत. चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक सचिव, पूर्व अध्यक्ष.
8. संगीता पांडेय : महिला उद्यमी. 1500 रुपये से काम शुरू कर पैकेजिंग इंडस्ट्री में बनाई पहचान. 100 महिलाओं को दे रहीं रोजगार.
9. डॉ चारुशीला सिंह : शिक्षिका एवं राष्ट्रीय ख्याति की कवयित्री.
10. अशोक महर्षि : 1972 से रंगमंच के क्षेत्र में कार्यरत. राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट एक्टर के रूप में पुरस्कृत. 18 फिल्मों में काम किया.




