संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके से बृहस्पतिवार रात अस्पताल कर्मी के भतीजे को कार में अगवा कर मारने पीटने और फिर तालाब में फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित के घर पर चढ़कर आरोपियों ने ईंट-पत्थर भी फेंके और कानूनी कार्रवाई न करने की धमकी दी।पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कर्मचारी अजय चौधरी कॉलेज के आवास टाइप एक नंबर 47 में पूरे परिवार के साथ रहते हैं। रात लगभग आठ बजे अजय चौधरी का भतीजा दीपक चौधरी सामान लेने मेडिकल कॉलेज गेट पर गया था। दक्षिणी गेट के बगल में दुर्गा मंदिर के पास चाय की दुकान पर चाय पी रहा था।
आरोप है कि तभी काले रंग की कार में फतेहपुर निवासी एक युवक अपने चार साथियों के साथ पहुंचा और गाड़ी के पास बुलाया और जबरियां गाड़ी में बैठा लिया। शोर मचाने पर सीने पर पिस्टल लगा कर मोबाइल फोन छीन लिया।
इसके चिलुआताल क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पास गमछे से हाथ बांधकर बेल्ट से मारा पीटा गया और फिर तालाब में फेंक दिया गया। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उसे निकालकर घरवालों को सूचना दी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। इसी दौरान कुछ लोग पीड़ित के घर पर ईंट-पत्थर चलाते हुए धमकी दिए। पीड़ित ने गुलरिहा व चिलुआताल पुलिस को तहरीर दी है।




