संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर खजनी मोटर साइकिल चोरी कर कटर मशीन से पुर्जे-पुर्जे काटकर बेचने वाले गैंग के 03 सदस्यो के विरूद्ध की गयी गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों की रोकथाम के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा थाना खजनी जनपद गोरखपुर के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र में, मोटर साइकिल चोरी कर मोटरसाइकिल को कटर मशीन से काटकर पूर्जे-पूर्जे अलगकर बेचने वाले शातिर अपराधी 1. सुरेश यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी डडवा मनोहर थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर 2. राजेश गुप्ता पुत्र रामअवतार गुप्ता निवासी जहोराबाद थाना बांसगांव गोरखपुर 3. अनूप कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व0 रामस्वरूप लाल श्रीवास्तव निवासी कटवर थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर के विरूद्ध जिलाधिकारी गोरखपुर से अनुमोदन प्राप्त कर थाना खजनी पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0- 001/2023 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम -1986 का अभियोग पंजीकृत किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. सुरेश यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी डडवा मनोहर थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
2. राजेश गुप्ता पुत्र रामअवतार गुप्ता निवासी जहोराबाद थाना बांसगांव गोरखपुर
3. अनूप कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व0 रामस्वरूप लाल श्रीवास्तव निवासी कटवर थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 274/22, धारा 41/411,413,414,420 भादवि थाना खजनी गोरखपुर
2. मु0अ0सं0- 268/22 धारा 379,411,413,414,420 भादवि थाना खजनी गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 239/22 धारा 379,413,414,420 भादवि थाना खजनी गोरखपुर
4. मु0अ0सं0- 235/22 धारा 379,413,414 भादवि थाना खजनी गोरखपुर
5. मु0अ0सं0- 165/22 धारा 379,413,414 भादवि थाना खजनी गोरखपुर




