संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके के ककराखोर गांव के पास 31 दिसंबर को मिली युवती के शव की पहचान बिहार के भभुवा जिले के रुपपुर निवासी रामरत्न सिंह की बेटी सरिता (22) के रूप में हुई है।पुलिस की जांच में पता चला है कि प्रेमी मारुतिनंदन उर्फ पवन ने उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद शव को छोड़कर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर को युवती का शव मिलने के बाद से ही पुलिस पहचान में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि गांव के ही मारुतिनंदन के साथ एक युवती देखी गई थी। मारुति भी घर से फरार है। संदेह होने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती से उसका प्रेम संबंध था। घरवाले इस बात से नाराज थे। 30 दिसंबर को वह प्रेमिका को लेकर अपने रिश्तेदार की बाइक से घूमने गया था। ककराखोर के बाद दोनों में एक अन्य युवक से बात करने को लेकर बहस हो गई। इसी बात से नाराज होकर उसने चेहरे पर पंच मारा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने पिता को बुलाकर युवती की शिनाख्त की।
ये था पूरा मामला
बेलीपार क्षेत्र के ककराखोर गांव में 31 दिसंबर की सुबह 25 वर्षीय युवती का शव मिला था। युवती के स्वेटर की जेब में पुलिस को रेलवे का पास मिला जिस पर मुगलसराय रेलवे कालोनी का पता दर्ज था। सिपाही छानबीन करने पहुंचा तो पता चला पते पर मिले बिहार के भभुआ जिला स्थित रुपपुर निवासी रामरत्न सिंह ने फोटो देखकर शव की पहचान अपनी बेटी सरिता के रूप में की। उन्होंने बताया कि नर्स का काम करने वाली सरिता का प्रेस संबंध बेलीपार के बरबसुपर निवासी मारुति नंदन मौर्य उर्फ पवन से थी, जिसके साथ वह लिव इन में थी।
आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया
सर्विलांस की मदद से बेलीपार थाना पुलिस ने मारुति नंदन को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि चार वर्ष पहले फेसबुक पर सरिता से उसकी दोस्ती हुई थी। जान पहचान बढ़ने पर दोनों लिव इन में रहने लगे। नर्सिंग की पढ़ाई पूरी होने पर उसने वाराणसी के एक निजी अस्पताल में सरिता की नौकरी लगवा दी। किराए पर कमरा लेकर सरिता वाराणसी में ही रहती थी जहां वह मिलने जाता था। किसी और युवक से नजदीकी बढ़ने का संदेह होने पर एक वर्ष पहले सरिता को लेकर लखनऊ चला गया।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर लिया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है




