संदेश न्यूज़ 24 : गोरखपुर चौरी चौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरदार नगर क्षेत्र ग्रामसभा सुकही में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की समीक्षा बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी रामकोला के भूतपूर्व विधायक रामानंद बौद्ध जी रहे। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सारे कार्यकर्ता तेजी से तैयारियां करें।
और बताया कि सारे राजभर समाज के लोग एकत्रित होकर अपने समाज को आगे बढ़ाएं तथा एकजुट होकर इस चुनाव प्रक्रिया को विजय बनाने का कार्य करें। और उन्होंने कहा कि जो भी बच्चे लिख पढ़ नहीं पाते हैं उनके लिए मै हमेशा मदद करने के लिए तैयार हूं। औरआने वाले समय में हमेशा इस जनता के लिए खड़ा रहूंगा जो भी मेरे लिए मदद की आवश्यकता होगी वह मैं करूंगा और आगे की रणनीति माननीय ओम प्रकाश राजभर जी का जब आदेश आएगा तो आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी।
प्रदेश सचिव केशव प्रसाद राजभर, मंडल अध्यक्ष अवधेश राजभर ,मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र राजभर ,मंडल प्रभारी ध्रुव देव राजभर, हाटा विधानसभा अध्यक्ष बाकी राजभर आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




