संदेश न्यूज़ 24 : गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने अपराधियों की नकेल कसने के लिए अधीनस्थ थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था जिसके अनुपालन में थाना प्रभारियों ने रामगढ़ताल, थाना राजघाट, थाना गुलरिहा एवं थाना शाहपुर के 6 बदमाशो को बुधवार को दुराचारी घोषित किया गया है। साथ ही उनकी हिस्ट्रभी पुलिस ने खोली है।
पुलिस ने मनोज उर्फ भगत निषाद पुत्र जल्लू निषाद निवासी अजवनिया थाना रामगढताल जिसके ऊपर 5 केस दर्ज है। मंजू देवी पत्नी स्व0 छेदी निषाद निवासी चकरा अव्वल थाना राजघाट पर 10 केस है।
हरिशचन्द गौतम पुत्र टुअर गौतम निवासी भरवलिया थाना गुलरिहा जिसपर 7 केस है। नवनीत मिश्रा उर्फ लक्की मिश्रा पुत्र शशिकान्त मिश्रा निवासी मिश्रौली थाना हलधरपुर जनपद मऊ हाल पता सरस्वतीपुरम लेन 3, पादरी बाजार थाना शाहपुर जिसपर 5 केस दर्ज है।
जाबेद अली उर्फ छोटू पुत्र मंजूर अली निवासी ज्ञानपुरम कालोनी पादरी बाजार थाना शाहपुर जिसपर 15 केस है और मैनुद्दीन अंसारी पुत्र नसरुद्दीन अंसारी निवासी छोटी मस्जिद आवास विकास कालोनी थाना शाहपुर जिसपर 16 केस है उनकी हिस्ट्रीशीट खोली ह




