संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर देश के 6 राज्यों में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात में 2 बजे के करीब दिल्ली-एनसीआर सहित 6 राज्यों में धरती हिली है। हालांकि किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।भारत के पड़ोसी देश नेपाल का मणिपुर इसका केंद्र रहा।वहां रात 1.57 पर पहली बार भूकंप आया जिसकी तीव्रता 6.3 दर्ज की गई। जिसके झटके उत्तर भारत के 6 राज्यों में महसूस किए गए। दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके इतने तेज महसूस किए गए कि लोग नींद में भी उठ खड़े हो गए। हालांकि भारत में किसी भी प्रकार से जन हानि नहीं हुई है।
वही नेपाल में भूकंप से 6 लोगों की मौत हुई है। दोती जिले में भूकंप के झटको से घर गिर गया जिसमें दबकर 6 लोगों की मौत हो गई। नेपाल के स्थानीय प्रशासन के मुताबिक वहां पर दो बार भूकंप आया है। रात 2 बजे के बाद 3.15 बजे भी भूकंप के झटके लगे हालांकि उस समय तीव्रता 3.6 रही। राहत बचाव कार्य जारी है मारने वाले लोगों संख्या बढ़ सकती है




