संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर*सीएम के गृह जनपद में शौचालय अन्य और अन्य मामलों में अनियमितता के चलते पूर्व प्रधान और दो सचिव जांच में जो दोषी पाए गए। मामला बासगांव ब्लाक का है।
बताते चलें कि की बांसगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत अतरौली में पूर्व प्रधान कांति त्रिपाठी और उनके कार्यकाल में दो सचिव रहे हरिश्चन्द्र व जितेन्द्रनाथ मिश्र पर 618000* रूपये के गबन के दोषी पाए गए। जो डीएम के आदेश पर जांच हुई थी । और रिपोर्ट में दोषी पाए गए। 
डीएम के आदेश पर गबन की गई राशि का आधा भुगतान 309000 कांति त्रिपाठी* तथा आधी राशि तत्कालीन सचिव रहे हरिश्चन्द्र व जितेन्द्रनाथ मिश्र को क्रमशः *154500 व 154500* की राशि एक पखवारे में जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में जमा करने का जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश।




