संदेश न्यूज़ 24गोरखपुर बांसगांव में चल रहे प्रधान संघ द्वारा धरना प्रदर्शन के आज दूसरे दिन भी जारी रहा । प्रधान संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर विकास खण्ड बांसगांव के गेट पर टेंट लगाकर अपनी मांगों को अनिश्चित काल तक धरना प्रदर्शन जारी है। रात को धरना दे रहे दो प्रधानों की तबीयत बिगड़ी जिनको आनन-फानन में एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया।
प्रधान संघ के अध्यक्ष बातचीत ने बताया कि जब जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक प्रदर्शन जारी रहे।
वही प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने धरने पर बैठे प्रधान सभी प्रधान व पदाधिकारियों को ऊर्जा देते धरना जारी रहने की बात कही
बताते चलें कि धरने को लेकर सभी ब्लॉक के प्रधान एवं अध्यक्षों का समर्थन प्राप्त है ।और लोगों का समर्थन बढ़ता ही जा रहा है ।इस समर्थन के क्रम में बांसगांव ब्लाक के ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवाजी सिंह ,जिला पंचायत सदस्य अरविंद राय उर्फ बिट्टू राय, व क्षेत्र पंचायत सदस्य और सभी प्रधानों समर्थन प्राप्त है।




