संदेश न्यूज़,24 गोरखपुर हरनहीं। बांसगांव थाना क्षेत्र हरनहीं चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत चनहर राजस्व गांव महुआपार के कोटेदार गुलाब सिंह ने बांसगांव थाने में तहरीर दिया मेरे ही ग्राम पंचायत के प्रधान अभिषेक उर्फ जंगशेर सिंह ने अपने सात आठ साथियों के साथ सोमवार को रात 1:30 पर मेरे दरवाजे पर चढ़कर जबरन मेरा बना टीनसेट उखाड़ कर फेंक दिए जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने हवाई फायर किया जिससे मैं डर कर वहां से भाग गया जब ग्रामीणों गोली की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए तब ग्राम प्रधान ने गाली गुप्ता जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए जिसकी सूचना मैंने 112 पर डायल कर मदद मांगी बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 504, 506, 427, की धारा दर्ज कर ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
वही हरनही चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार तिवारी से बात करने पर उन्होंने कहा गोली की सूचना फर्जी है कोटेदार के तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।




