संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर बांसगांव के अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत विजयलक्ष्मी इंडियन गैस एजेंसी के सौजन्य से करीब 60 लोगों को निशुल्क गैस वितरित किया गया
जिसमें बांसगांव पंचायत के वर्तमान चेयरमैन व भावी प्रत्याशी वेद प्रकाश शाही उर्फ पप्पू भैया के हाथों 60 गरीब परिवारों को निशुल्क गैस दिया गया । जिससे कि निशुल्क गैस पाकर उन परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे और साथ में सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया गया
इस मौके पर गैस एजेंसी के मैनेजर के मैनेजर विनय कुमार सिंह, विद्या देवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल व समाजसेवी शिवाजी सिंह, नगर पंचायत उनवल के भावी प्रत्याशी दिनेश साहनी, हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री मृत्युंजय सिंह, छात्र नेता सचिन शाही, प्रवीण शाही राकेश शाही बिट्टू शाही आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे




