संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर गगहा थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम मजूरी में बुधवार को ग्राम प्रधान ब्रह्मानंद यादव एवं उसके साथियों द्वारा गांव के ही एक युवक निरंकार साहनी (26) को अगवा कर बेहरमी से पिटने का मामला सामने आया था। पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान ब्रह्मानंद यादव एवं उसके पुत्र समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने, डकैती की धारा में एफआईआर दर्ज कर धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में शुक्रवार को आरोपित मुलायम यादव(22) और अभिषेक यादव(23) को गगहा पुलिस ने मजूरी गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह का कहना है कि गांव से फरार शेष छः आरोपीयों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।




