संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर बांसगांव। तहसील मुख्यालय पर बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटना के आज हुए खुलाशे में तहसील कार्यालय को भारी क्षति पहुंची है। जिससे तहसील का कामकाज आज दिनभर प्रभावित रहा।
मालूम हो कि बुधवार की शाम 5 बजकर 8 मिनट पर आकाशीय बिजली के गिरने से हुए जोर धमाके से लोग दहल उठे थे। लेकिन बिजली के गिरने के स्थान के बारे में लोगों को जानकारी नहीं हो पायी थी। आज सुबह पता चला कि उक्त आकाशीय बिजली तहसील से सटे स्थित एक मोबाइल टावर पर जा गिरी। जिससे टावर के कुछ उपकरण जल गये। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
*तहसील कार्यालय के कम्प्यूटर हुए क्षतिग्रस्त
लेकिन आज तहसील कार्यालय के खुलने पर पता चला कि आकाशीय बिजली के गिरने की घटना से यहां का सारा कम्प्यूटर सिस्टम खराब हो गया। जिससे तहसील का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित रहा।
इस सम्बंध में रजिस्ट्रार कानूगो विवेकानंद ने बताया कि उनके कार्यालय में लगे पांच कम्प्यूटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये हैं। जबकि सभी पंखे, बल्ब, ट्यूब लाइटें भी जल गयीं हैं। भू-लेख कार्यालय में लगा कम्प्यूटर भी खराब हो गया है। इसके अलावां एनआईसी द्वारा तहसील में स्थापित किये गये नेटवर्क सिस्टम के भी जल जाने से तहसील का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।
रजिस्ट्रार कानूनगो ने बताया कि उन्हे सबसे बड़ी चिंता यह सता रही है कि इस दैवी आपदा के चलते प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के सत्यापन रिपोर्ट की चल रही फीडिंग का ब्योरा बचा है अथवा नष्ट हो गया है। इस बारे में टेक्निशियनों की जांच के बाद ही जानकारी दे पाना सम्भव हो सकेगा।




