संदेश न्यूज़ 24 गोरखपुर गोला। थाना के अंर्तगत भूपगढ़ के दहियक टोला निवासी बुजुर्ग यक्ति की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। मामला सोमवार की रात का है। बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार भूपगढ़ के दहियक टोला निवासी 55 वर्षीय राजेन्द्र गौड़ पुत्र गब्बू लाल धुरियापार चीनी मिल में वाचमैन थे। सोमवार की शाम वह ड्यूटी कर वापस घर आ रहे थे। शकरदेईया गांव के पास गांव के ही एक व्यक्ति ने लाठियों से उसकी पिटाई कर दी। सिर में चोट लगने से राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन फानन में उसे कौड़ीराम के एक प्राइवेट अस्प्ताल ले गए। जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की तीन बेटियां व दो बेटे हैं।
कोतवाल जयनारायण शुक्ल के अनुसार संगम सिंह पुत्र बैजनाथ के साइकल से टकर हो गई जिससे संगम सिंह की साइकल क्षतिग्रस्त हो गई और दोनो में विवाद शुरू हो गया।
संगम सिंह ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। सूचना पर घर वाले उसे पहले सीएचसी कौड़ीराम ले गए वहां से मेडिकल कालेज ले गए। जहां मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई। पुत्री पूनम की तहरीर पर गोला पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है




